{"_id":"6746dfa6e2a10a76170c04b4","slug":"girl-student-commits-suicide-after-failing-in-constable-recruitment-exam-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-441715-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सिपाही भर्ती परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी/रानीपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में फेल हो जाने से दुखी छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना मऊरानीपुर के लुहरगांव निवासी महीपत यादव की पुत्री रक्षा (24) स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस सिपाही भर्ती के लिए भी वह तैयारी कर रही थी। परिजन का कहना है कि सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए वह कई महीने से जुटी हुई थी। अगस्त माह में हुई लिखित परीक्षा दी थी। इसमें उसे पास हो जाने की पूरी उम्मीद थी। इस वजह से इन दिनों वह शारीरिक परीक्षा की तैयारियों में जुटी थी। इस बीच परिजन ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया। फरवरी माह में शादी होनी थी।
बृहस्पतिवार को सिपाही भर्ती का परिणाम में उसे असफल होने का पता लगा। वह हताश हो गई। रात में उसने खाना भी नहीं खाया। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोने चले गए। इस बीच अपने कमरे में जाकर उसने फंदा लगा लिया। मऊरानीपुर थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर के मुताबिक परिजन ने बताया कि पास न होने की वजह से छात्रा दुखी हो गई थी। इस वजह से उसने खुदकुशी की। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन