फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Girl commits suicide by hanging after young man refuses to marry her

Jhansi News: युवक के शादी से मुकरने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 24 Feb 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging after young man refuses to marry her
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। शहर कोतवाली इलाके में युवक के शादी से मुकरने से आहत प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका के आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने उसके घर आकर जमकर बवाल काटा था। प्रेमिका के घर पर पत्थरबाजी भी की थी। इस मामले में पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर युवक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मोहल्ला गुदरी में हरचरन चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी सुधांशी चक्रवर्ती (22) की पिछले आठ सालों से बजरंग कॉलोनी निवासी युवक वैभव अग्रवाल से दोस्ती थी। वैभव पहले उनके घर के पास ही रहता था। पिता हरचरन ने बताया कि वैभव आए दिन बेटी से पैसे ऐंठता रहता था। न देने पर दबाव बनाता था। बेटी जब उससे शादी के लिए कहती तो वह बहाना बनाकर टाल देता था, जिसे वह अवसाद में चली गई थी। बृहस्पतिवार को बेटी ने उसे फोन लगाया, परंतु उसने रिसीव नहीं किया। इस पर वह उसके घर बातचीत करने गई थी। वहां से उसे मारपीट कर भगा दिया गया था। इस पर बेटी घर लौट आई थी। उसके लौटने के कुछ देर बार वैभव घर आया और जमकर गाली-गलौज करने लगा। यहां तक कि घर पर उसने पत्थरबाजी भी की, जिसका वीडियो भी है। पिता ने बताया कि वैभव की इस हरकत के बीच डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस उसे पकड़कर शहर कोतवाली ले आई थी। इस पर सुधांशी भी परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गई थी। कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर आपस में बातचीत कराई। कोतवाली में सुधांशी ने बताया कि वह वैभव से शादी करना चाहती है, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। उसने साफ कह दिया था कि वह शादी नहीं करेगा, चाहे जेल भेज दो या फांसी पर लटका दो। इससे सुधांशी आहत हो गई थी। थाने से निकलने के बाद उसने एसएसपी से भी मिलने की कोशिश की थी, परंतु मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ घर वापस आ गई थी। रात तकरीबन दस बजे सभी लोग घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दरम्यान सुधांशी घर के ऊपर वाले कमरे में चली गई थी और दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक वैभव, उसकी मां, बुआ और बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया। युवक, उसकी मां और बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

000000



दहेज देने के लिए राजी हो गया था पिता

मृतका के पिता ने बताया कि तीन साल पहले युवक वैभव की मां और बुआ ने उसे रिश्ते की बात करने के लिए बुलाया था। तब उन्होंने शादी में आठ लाख रुपये नगद देने, एक कार देने और घर में एक कमरा बनवाने की मांग की थी। पिता ने बताया कि बेटी की खुशी की खातिर वह इसके लिए राजी भी हो गया था। बावजूद, बाद में वह शादी से मुकर गए थे। इसके अलावा पिता ने बताया कि दो महीने पहले वैभव और उसके परिवार वालों ने मिलकर सुधांशी के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed