फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gift of 500 bed hospital by October

Jhansi News: अक्तूबर तक 500 बेड अस्पताल की सौगात

Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gift of 500 bed hospital by October
झांसी। बुंदेलखंड के लोगों को 174 करोड़ में बने 500 बेड अस्पताल की सौगात अक्तूबर तक मिलने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह कि गंभीर अवस्था में आने वाले रोगी का उपचार और सभी जांचें एक ही छत के नीचे होंगी। इसमें आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, 13 एएचयू (ऑटोमेटिक एयर हैंडलिंग यूनिट) आदि हैं।यह अस्पताल 10 वर्ष में बनकर तैयार हुआ है। इसकी हर मंजिल पर 12 अथवा 13 बेड के जनरल वार्ड हैं। सेमी प्राइवेट वार्डों में 52 बेड की व्यवस्था है। वहीं, यहां प्राइवेट वार्डों में 32 बेड की व्यवस्था है। इसी बिल्डिंग में खून-पेशाब आदि की जांच की व्यवस्था होगी। एक्सरे और सीटी स्कैन भी होंगे। दूसरी मंजिल पर ब्लड बैंक बनेगा ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत रोगी को खून चढ़ाया जा सके। मई 2023 में शासन से बजट मिला, तब निर्माण तेजी से शुरू हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि 500 बेड अस्पताल को जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। शासन से बजट मिलते ही जीवनरक्षक उपकरणों की खरीद शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed