फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gic principal doing bad behaviour after that report

उपप्रधानाचार्य से शिक्षक ने की बदसलूकी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gic principal doing bad behaviour after that report
झांसी। राजकीय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य से विद्यालय के एक शिक्षक ने बदसलूकी करते हुए उनके संग गाली- गालौच की। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उपप्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर कार्यालय में दूसरे शिक्षकों के साथ विद्यालय का शैक्षिक वातावरण दुरुस्त कराने को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सभी शिक्षकों को जवाबदेही के साथ काम करने की बात कही। इस बात पर वाणिज्य शिक्षक सौरभ गुप्ता उखड़ गए। आरोप है कि सौरभ ने उनके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। दूसरे शिक्षकों ने बीच - बचाव की कोशिश की, लेकिन सौरभ ने किसी की बात नहीं सुनी। वहां रखी कुर्सी और मेज पलट दिए। आरोप है कि सौरभ ने जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं तोड़फोड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed