फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   General Rawat had performed rituals in Pitambara Peeth three months ago

जनरल रावत ने तीन महीने पहले पीतांबरा पीठ में किया था अनुष्ठान

Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
General Rawat had performed rituals in Pitambara Peeth three months ago
झांसी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत तीन महीने पहले दतिया आए थे। यहां उन्होंने पीतांबरा पीठ में विशेष अनुष्ठान किया था। साथ ही शिवजी का जलाभिषेक भी किया था। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका भी थीं। वह छह घंटे से अधिक समय तक मंदिर में रहे थे। उनका ये दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था।
विज्ञापन

बुधवार को हेलीकॉप्टर क्रेश होने की वजह से सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की मृत्यु हो गई। सीडीएस रावत 14 सितंबर को पत्नी मधुलिका के साथ झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया आए थे। हवाई जहाज से उतरने के बाद वे सीधे पीतांबरा पीठ पहुंच गए थे। मंदिर के भीतर मौजूद लोग एक बार में उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे, क्योंकि हमेशा सेना की वर्दी में नजर आने वाले सीडीएस मंदिर के भीतर पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंगे हुए थे। उन्होंने पारंपरिक वस्त्र धोती-कुर्ता पहन रखा था और माथे पर तिलक लगा हुआ था। जबकि, पत्नी मधुलिका साड़ी में थीं। मंदिर में पहुंचते ही पहले पत्नी-पत्नी दोनों ने मां पीतांबरा के दर्शन किए थे। मां को हार-फूल और प्रसाद अर्पित किया था। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया था। इसी बीच उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित एक विशेष अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया था। ये अनुष्ठान चार घंटे से अधिक समय तक चला था। अनुष्ठान के दौरान पुरोहित जब मंत्रोच्चारण करते थे, तब जनरल रावत आंख बंद कर हाथ जोड़कर ध्यान की मुद्रा में आ जाते थे। बीच-बीच में पुरोहितों के कहने पर जलार्चन व अन्य क्रिया करते थे। इस दौरान उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया था। वो स्थान भी देखा था, जहां 1962 में भारत-चीन युद्ध को रोकने के लिए यज्ञ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed