फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gayatri appointed manager of UP senior women's cricket team

Jhansi News: गायत्री बनीं यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम की मैनेजर

Tue, 20 Oct 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gayatri appointed manager of UP senior women's cricket team
गायत्री अग्रवाल, क्रिकेटर
झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) की गायत्री अग्रवाल को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2026-27 सत्र के लिए उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है। प्रदेश की टीम बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए 22 अक्तूबर को पुणे रवाना होगी। यहां टीम अपना पहला मुकाबला हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली गायत्री अग्रवाल को प्रबंधन का भी लंबा अनुभव है। वह वर्ष 2026 में प्रदेश क्रिकेट टीम की चयन समिति में पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) की भूमिका निभा चुकी हैं। इससे पहले वर्ष 2019 से 2024 तक उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के सभी प्रारूपों में मैनेजर की जिम्मेदारी संभाली थी।
विज्ञापन

गायत्री अग्रवाल का क्रिकेट सफर कम उम्र में ही शुरू हो गया था। महज 13 वर्ष की उम्र में उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हो गया था। वह वर्ष 2008 से 2013 तक पांच वर्षों तक प्रदेश की जूनियर टीम का हिस्सा रहीं। इसके बाद वर्ष 2009 से 2015 तक छह वर्षों तक उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2012 में श्रीलंका में आयोजित टी-20 विश्वकप कैंप, वर्ष 2013 में इंडिया चैलेंजर ट्रॉफी और वर्ष 2014 में भारतीय अंडर-19 टीम के कैंप में शामिल रहीं हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कैंप और वर्ष 2014 में नेशनल जोनल क्रिकेट अकादमी (जेडसीए) कैंप में भी हिस्सा लिया। वह वर्ष 2012 में ट्रॉफी जीतने वाली उत्तर प्रदेश सीनियर महिला टीम और मध्य क्षेत्र की विजेता टीम की सदस्य भी रहीं। जेडीसीए के सचिव अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री अग्रवाल की नियुक्ति पर झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed