{"_id":"5e0121018ebc3e880b00f662","slug":"gatiman-and-shatabdi-run-180-speed-from-aagra-to-jhanshi-jhansi-news-jhs1557627134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से झांसी के बीच 180 की रफ्तार से दौड़ेंगी गतिमान और शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से झांसी के बीच 180 की रफ्तार से दौड़ेंगी गतिमान और शताब्दी
विज्ञापन
झांसी। शताब्दी व गतिमान एक्सप्रेस को अपनी फुल स्पीड से दौड़ाने के लिए रेलवे ने कसरत शुरू कर दी है। एक बार फिर ट्रायल की तैयारी है। ट्रायल में अगर कमियां पाई जाती हैं तो उनको दूर किया जाएगा। झांसी से आगरा के बीच शताब्दी व गतिमान एक्सप्रेस को 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाने का लक्ष्य है।
आगरा से झांसी के बीच 216 किलोमीटर की दूरी है। इस मार्ग पर गतिमान व शताब्दी एक्सप्रेस 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ती हैं। दोनों ट्रेनों को जल्द ही 180 किलोेमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलाने का लक्ष्य है। इससे दिल्ली से झांसी आने में करीब 40 मिनट की बचत होगी। यात्री कम समय में झांसी से दिल्ली की यात्रा पूरी कर सकेंगे। इसके लिए जनवरी के अंत में पुन: विशेष ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल किया जाएगा। रिसर्च डिजाइन स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से लेकर आगरा कैंट स्टेशन तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। वहीं आगरा कैंट से ग्वालियर व झांसी के बीच यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। यही हाल शताब्दी एक्सप्रेस का भी है।
विज्ञापन
ट्रैक को जांचने के लिए रेलवे ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। पिछले माह एक विशेष ट्रेन द्वारा आगरा से झांसी के मध्य ट्रायल किया गया था। सिथौली के पास जहां कर्व था, तो वहीं आंतरी के पास कुछ कमियां मिली थीं। अधिकारियोें ने इन कमियों को दूर करने के लिए मंथन किया था।
इसके बाद यहां प्वाइंट चिन्हित किए जाने का काम भी कराया गया। रेलवे पुन: कमियों को जांचने के लिए ट्रायल करने जा रहा है। सफल ट्रायल होते ही फुल स्पीड से गतिमान व शताब्दी एक्सप्रेस को दौड़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
जल्द ही गतिमान व शताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार में बढ़ोत्तरी होगी। इसके लिए ट्रैक पर ट्रायल किया जाएगा। हरी झंडी मिलते ही जल्द ही दोनों को तेज गति से चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को कम समय में पहुंचाया जा सके।
अखिल शुक्ला, मंडल वाणिज्य प्रबंधक