फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gas pipeline caught fire, company employee who came to repair it was beaten up

Jhansi News: गैस पाइपलाइन में लगी आग, सुधारने आए कंपनी कर्मचारी को पीटा

Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gas pipeline caught fire, company employee who came to repair it was beaten up
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में सूर्यपुरम कॉलोनी में रविवार की शाम रसोई गैस (एलपीजी) की पाइपलाइन में आग लग गई। इससे जमीन के नीचे से करीब 15 मीटर तक आग की लपटें निकलने लगीं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी रही। इस बीच मरम्मत करने आए कंपनी कर्मचारी के साथ क्षेत्र के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया।

सूर्यपुरम कॉलोनी के एक घर में सोलर पैनल लगाया जा रहा था। इसकी अर्थिंग के लिए वहां गड्ढा खोद गया था। गड्ढा खोदे जाने के दौरान जमीन के नीचे से गुजर रही गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहे एक मजदूर ने लीकेज वाले स्थान पर जलती हुई बीड़ी फेंक दी, जिससे आग लग गई। करीब 15 मीटर तक जमीन के नीचे से आग की लपटें उठने लगीं। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर गैस कंपनी सीयूजीएल के कर्मचारी मरम्मत के लिए मौके पर पहुंच गए। यहां गुस्साए क्षेत्र के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इससे बाद क्षेत्र की गैस आपूर्ति बंद रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस मामले में सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी के साथ मामूली विवाद हुआ था। जिसे शांत करा दिया गया था। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed