फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garoutha was eyed by the top leadership of BJP and SP

गरौठा पर लगी थी भाजपा और सपा के शीर्ष नेतृत्व की निगाह

Fri, 11 Mar 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Garoutha was eyed by the top leadership of BJP and SP
झांसी। जनपद की गरौठा विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा के शीर्ष नेतृत्व की निगाह लगी हुई थी। चाहें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों या फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव, दोनों ने ही इस सीट को जीतने के लिए ताकत झोंक दी थी। अंत में इस सीट पर दोबारा कमल खिल गया।
विज्ञापन

कभी सपा का गढ़ रही गरौठा विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार भाजपा का परचम जवाहर लाल राजपूत ने लहराया है। वर्ष 2017 के चुनाव के पहले भाजपा इस सीट को सबसे कम तवज्जो देती रही। मगर जब पिछली बार जवाहर जीत कर विधायक बने तो 2022 में दावेदारों की फौज उतर गई। आखिरकार टिकट जवाहर को ही मिला। चूंकि, जवाहर से पहले लगातार दो बार सपा से दीपनारायण सिंह यादव यहां से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में भाजपा और सपा दोनों पार्टियों को इस सीट पर विजय दिखाई दे रही थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यहां पर रैली करके प्रत्याशी को जिताने की अपील की थी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यहां पर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। तब सीएम ने जवाहर को जन नेता बता दिया था। बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी यहां पर रोड शो किया था। बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों के साथ-साथ दोनों पार्टियों के प्रदेश नेतृत्व की निगाहें सुबह से ही मतगणना पर टिकी हुई थीं। मगर भाजपा ने शुरू से अंत तक इस सीट पर बढ़त कायम रखी और शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed