फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gardening

छोटे से बगीचे में फल लाजवाब, खुशबू बेहिसाब

Sat, 25 Apr 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
gardening
लॉकडाउन में घर में रहकर बागवानी करते सीपी मिशन कम्पाउंड के सर्वनगर कालोनी के रहने वाले शील कोपरा?
झांसी। प्रकृति हरी भरी रहे और गौरैया की मधुर आवाज गूंजे। इसके लिए महानगर के कई परिवार लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए घर के आंगन में बेशकीमती जड़ी बूटियों के साथ ही स्ट्राबेरी, सफेद मिर्च, चीकू आदि के पौधे लगाए हैं। स्वर्ण पुष्प, नीलकमल जैसे फूल भी लगा रहे हैं। प्रदूषण के कारण लुप्त हो रही गौरैया चिड़ियों को रहने के लिए घोंसले भी बनाए हैं। ताकि नई पीढ़ी प्रकृति की महत्ता को समझ सकें।
विज्ञापन

सफेद मिर्च और स्ट्राबेरी को घर में उगाये हैं
सर्वनगर कालोनी के अपने आवास में डॉ. शील कोपरा सुगंधित स्वर्ण पुष्प, चीकू, मौसम्मी, स्ट्राबेरी, सहित कई फलों के पौधे लगाए है। सफेद व लौंग मिर्च भी ध्यान खींचती है। इसके अलावा गौरैया को रहने के लिए जगह - जगह घोंसले भी तैयार किए हैं। डॉ. शील कोपरा का कहना है कि वह पौधों में स्वनिर्मित जैविक खाद जिसमें फल, सब्जियों के छिलके, बीज, दाल का बचा पानी खाद के रूप में उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्म कमल, तुलसी की क ई प्रजातियां हैं इनके घर
बंसल कालोनी में पूर्व शिक्षा उप निदेशक नीना उदैनिया के आवास पर ब्रह्म कमल, नीलकमल और तुलसी के कई प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। छोटे से बगीचे में नींबू, नारंगी, अंजीर, चीकू, आम, बरगद, शतावरी, गुलमोहर के बोनसाई पेड़ अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। उनका कहना है कि लॉकडाउन में अपने बगीचे के सभी पौधों की वह और अच्छे तरीके से देखभाल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed