फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Garbage collection not doing people

हर महीने 40 लाख का खर्च हुआ, फिर भी कूड़ा कलेक्शन नहीं करा सके जिम्मेदार

Thu, 16 Jul 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection not doing people
झांसी। कूड़ा कलेक्शन को लेकर नगर निगम के अधिकारी बड़े-बड़े दावे करते रहे। हर महीने करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन कूड़ा कलेक्शन पटरी पर नहीं आ सका। कंपनियां भी अफसरों की शह पर मनमानी कर निगम से भुगतान लेती रहीं। कंपनियों ने घरों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी कूड़ा नहीं लिया।
विज्ञापन

महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कंपनियों को घरों के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा लेना था। इनके लिए 500 रुपये प्रतिमाह का यूजर चार्ज तय किया गया था। बताया जाता है कि जिस कंपनी को यह जिम्मा सौंपा गया, उसने कभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा नहीं लिया। सूत्र बताते हैं कि कंपनी अपने पास से ही नगर निगम में यूजर चार्ज का पैसा जमा करती रही और इसके एवज में कंपनी को भुगतान किया जाता रहा। वहीं एक कंपनी को नगर निगम की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन भी उपलब्ध कराए गए, लेकिन कूड़ा लेने की हकीकत से सबको पता है। करीब डेढ़ साल पहले नगर आयुक्त के निर्देश पर कंपनियों के भुगतान में 20 फीसद की कटौती हुई। उपसभापति राजेश त्रिपाठी ने बताया कि निगम के अधिकारियों को संदेह था कि कूड़ा कलेक्शन मेें अनियमितता बरती जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने कोई जांच और सत्यापन करने के लिए कुछ नहीं किया। साथ ही, अनुबंध की सीमा खत्म होने के बाद भी बढ़ा दी गई। इससे साफ है कि सरकार की कूड़ा निस्तारण और संग्रहण की मंशा पर पानी फेरा गया। पार्षद विकास खत्री का कहना है कि महानगर के 40 फीसद घरों से भी कूड़ा नहीं लिया जा रहा है। कूड़ेदान भी कई-कई दिनों तक भरे पड़े रहते हैं। ऐसे में कूड़ा कलेक्शन पर हर महीने किया गया खर्च सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

---------
कहते हैं आंकड़े
कुल व्यावसायिक प्रतिष्ठान- 2500
यूजर चार्ज लिया जाना था- 500 रुपये प्रतिमाह
कंपनियों ने जिनसे चार्ज लिया- 20 फीसद
कूड़ा कलेक्शन किया- 20 फीसद
नगर निगम से भुगतान हुआ- 100 फीसद
---------
अधिकारियों ने रिश्तेदारों की कंपनियां लगवाईं
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी दो कंपनियां नगर निगम के एक अधिकारी के रिश्तेदार की हैं। कंपनियां अधिकारी की शह पर कारनामों को अंजाम देती रहीं। कागजों पर चल रहीं कंपनियों की हकीकत पर अधिकारी पर्दा डालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
तबादले को लेकर रहा चर्चा का आलम
नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह को प्रतीक्षारत किए जाने के बाद बुधवार को नगर निगम में चर्चा का आलम रहा। चर्चा यह रही कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में हुए खेल और नगर निगम में टेंडर और सामग्री क्रय में हो रहे खेल की शिकायत शासन तक पहुंची थी। इसके चलते नगर आयुक्त को प्रतीक्षारत किया गया है।

----------
नए नगर आयुक्त के आज आने की संभावना
नए नगर आयुक्त अवनीश राय के आज झांसी नगर निगम पहुंचने की संभावना है। बताया जाता है कि नगर आयुक्त दोपहर बाद नगर निगम पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। तबादले को लेकर निगम में चर्चा का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed