फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ganpati Bappa Morya , you come early next year

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Tue, 13 Sep 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 Ganpati Bappa Morya , you come early next year
gnpti visrjn, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ नम आंखों से भक्तों ने भगवान गणेश क ो विदाई दी। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुए उत्सव का सोमवार को जल झूलनी एकादशी के अवसर पर महानगर की लगभग 400 गणेश प्रतिमाएं लक्ष्मी तालाब, पहूज बांध, सिमरधा बांध तथा अन्य जलाशयों में विसर्जित की गईं। शेष गणेश प्रतिमाएं बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जित होंगी।
विज्ञापन


विसर्जन से पूर्व भगवान गणेश को विधिवत पूजन अर्चन कर विमान में विराजमान किया गया, जहां से उन्हें विसर्जन स्थल ले जाया गया। बैंड, डीजे तथा ढोल-नगाड़ों की धुन पर रंग गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं की टोलियां दोपहर बाद से अपने बप्पा को विदाई देने के लिए विसर्जन स्थल की ओर निकल पड़ीं, जिसका क्रम देर रात तक चलता रहा। गंधीगर के टपरा से एकत्र होकर शहर की प्रतिमाएं सर्राफा बाजार, मालिनों का चौराहा, बड़ाबाजार, लक्ष्मी गेट से होती हुई लक्ष्मी तालाब स्थित मूर्ति विसर्जन कुंड पर पहुंची, जहां विधिवत पूजन अर्चन कर विसर्जित किया। ट्रैक्टर, टैम्पो, कार, ठेला, जीप, ट्रक में प्रतिमाओं को रख भक्त नाचते-झूमते चल रहे थे। प्रतिमा विसर्जन में किसी अनहोनी से निपटने के लिये प्रशासन भी चाकचौबंद रहा। विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


युवा ब्र्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी के नेतृत्व में गोलाकुआं से विसर्जन शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई, जिसे ओरछा स्थित बेतवा नदी में विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में संजीव शर्मा, के सी ऑनियाल, राजीव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर दतिया गेट स्थित शीतल कालोनी में विराजमान गणेश प्रतिमा का सिमरधा बांध में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, संतोष सेन, अंशिका, रिमझिम, शारदा, अभिलाषा, मोहन श्रीवास, आदि भक्त उपस्थित रहे।

मंदिरों के विमानों ने किया जल विहार
एकादशी पर मंदिरों के विमानों ने भी नगर भ्रमण किया और लक्ष्मी तालाब पर जल विहार कर वापिस लौटे। जल विहार कमेटी के अध्यक्ष बृजबिहारी उदैनिया और महामंत्री मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में गंधीगर के टपरा पर मंदिरों के विमान एकत्र हुए। सर्वप्रथम रामलला महंत के मंदिर का विमान निकला। इसके बाद शेष 16 मंदिरों के विमान निकले। कमेटी ने प्रत्येक विमान, गणेश प्रतिमाओं का स्वागत किया और चाचर कमेटियों के मुखियाओं को सम्मानित किया। अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ के तत्वाधान में श्री सिद्धेश्वर मंदिर से ठाकुर जी क ी विमान यात्रा महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक के संयोजन में निकली, जिसक ा शुभारंभ विधायक रवि शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने किया।


शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बंसल कालोनी, मिशन कंपाउंड, ग्वालियर रोड, दतिया गेट, नरिया बाजार, गंदीगर टपरा, बड़ाबाजार, लक्ष्मीगेट होती हुई लक्ष्मी तालाब पहुंची, जहां भगवान के जलविहार के बाद यात्रा वापस आई। इस अवसर पर उमेश पुरवार, अरविन्द दुबे, बृजकिशोर माहेश्वरी, अशोक दुबे शामिल रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गणेश शोभायात्रा और मंदिरों के विमानों का पुुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ, सुनील अग्रवाल, डा. सुनील तिवारी, संदीप भटनागर, भरत राय, राकेश अमरया उपस्थित रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed