फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ganpati Bappa Morea next year

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ

Sat, 18 Sep 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morea next year
झांसी। महानगर में जलझूलनी एकादशी पर शुक्रवार को कई श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश की मूर्तियों का जलाशयों में विधि विधान से विसर्जन किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने घर में ही अस्थाई कुंड बनाकर भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया।
विज्ञापन

श्रीगणेश उत्सव पर महानगर में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की मूर्तियां विराजमान कीं। शुक्रवार को जलझूलनी एकादशी पर कई श्रद्धालुओं ने भगवान की मूर्तियों की आरती एवं वंदना कर जलाशयों में विसर्जन किया। उनकी इस भक्ति में बारिश भी बाधा नहीं बन सकी। लक्ष्मी तालाब, पहुंज बांध, पहुंज नदी सहित अन्य जलाशयों में विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर, महाराष्ट्र गणेश मंदिर में शाम को वरिष्ठ नागरिक एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स वेद प्रकाश शुक्ला रहे। कार्यक्रम के बाद भगवान की महाआरती की गई। इसके बाद श्री गणेश मूर्ति का विसर्जन मंदिर परिसर में बने कुंड में किया गया। इस अवसर पर गजानन खानवलकर, राहुल खांडेकर, उज्वल देवधर, निशिकांत भागवत आदि मौजूद रहे। वहीं कोरोना के कारण इस साल भी कोई शोभायात्रा नही निकली गई। अनंत चतुर्दशी पर भी मूूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed