फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangster case: confiscated land seized again, wife named

Jhansi News: गैंगस्टर में कुर्क जमीन पर दोबारा जमाया कब्जा, पत्नी नामजद

Thu, 20 Mar 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Gangster case: confiscated land seized again, wife named

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लाकरा गांव निवासी कुख्यात बदमाश सरदार सिंह के परिजन ने गैंगस्टर में कुर्क जमीन पर दोबारा से कब्जा जमाकर उसमें खेती शुरू कर दी। इसका पता चलने पर पुलिस ने फसल को कब्जे में लेने के साथ ही कुर्क जमीन पर कब्जा जमाने के आरोप में सरदार की पत्नी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

हत्या के मामले में सरदार सिंह जेल की सजा काट रहा है। गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद पुलिस ने 5 नवंबर 2020 को लकारा में उसकी जमीन को कुर्क की ली थी। कुर्क करने के साथ ही जमीन पर राजस्व टीम ने कुर्क जमीन होने का बोर्ड भी लगा दिया था। ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी ओमकार के मुताबिक, सरदार की पत्नी राजा देवी की ओर से कुर्क जमीन के बाहर लगा बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया गया। पूरी जमीन को उन लोगों ने कब्जे में लेकर वहां गेहूं की खेती शुरू कर दी। सूचना लगने पर जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तब उसे वहां कोई बोर्ड नजर नहीं आया। कुर्क जमीन पर गेहूं की फसल समेत खीरा एवं बरसीम की बोआई की गई थी। चौकी प्रभारी की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने राजा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed