फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gangster Anil Mama's property worth 5.27 crores attached

Jhansi News: गैंगस्टर अनिल मामा की 5.27 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 01 Jul 2023 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Gangster Anil Mama's property worth 5.27 crores attached
फोटो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गैंगस्टर अनिल यादव उर्फ मामा निवासी अखाड़ापुरा की सीपरी बाजार स्थित नयागांव इलाके में करीब 5.27 करोड़ रुपये की भूमि कुर्क कर ली गई। सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक आरोपी अनिल के खिलाफ पिछले माह गैंगस्टर में कार्रवाई की गई थी। जांच पड़ताल के दौरान मालूम चला कि आरोपी ने नयागांव इलाके की आराजी संख्या 276 में 0.445 हेक्टेयर एवं आराजी संख्या 279 में 0.043 हेक्टेयर कुल 4880 वर्गमीटर जमीन को अपराध के बल पर हासिल किया। इसकी बाजार मेें अनुमानित कीमत करीब 5.27 करोड़ रुपये आंकी गई। शुक्रवार दोपहर तहसीलदार लालकृष्ण, सीपरी बाजार प्रभारी संजय शुक्ला, लहरगिर्द चौकी इंचार्ज रुपेश कुमार समेत अन्य की अगुवाई में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार्रवाई से पहले पुलिस ने मुनादी कराई। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने यहां पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल समेत राजस्व की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed