फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   gang busted of vehicle thieves

लूटेरों व वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 20 Sep 2015 12:50 AM IST
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
gang busted of vehicle thieves
झांसी। असलाह के बल पर लूट और वाहन चोरी करने वाले गिरोह का शनिवार को चिरगांव थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीमों ने सरगना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चिरगांव के गांव मोड़खुर्द में छुपाकर रखी 23 बाइक बरामद कर ली गईं। पुलिस गिरोह के फरार तीन सदस्यों की तलाश में जुटी हुई हैं, जिनसे और बाइक बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसएसपी किरण एस ने बताया कि विगत दिनों देहात क्षेत्रों में हुई लूट व वाहन चोरी की वारदात करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए चिरगांव थाना पुलिस के साथ स्वॉट टीम को लगाया गया। सूचना पर  टीम ने औपारा पुल पर घेराबंदी करके सरगना समेत चार बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से तमंचा व कारतूस के अलावा पांच लूटे मोबाइल फोन और निशानदेही पर फौजी ढाबा के पीछे फसल के बीच छुपाकर रखी गई 23 बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हृदेश राजपूत पुत्र लाल  बहादुर सिंह निवासी कौशलपुर थाना कोंच जालौन, मनीष राजपूत पुत्र गोविंद दास निवासी बझेरा चिरगांव, धीरेंद्र राजपूत पुत्र दीनदयाल राजपूत निवासी बरल चिरगांव और सोनू वर्मा पुत्र अमरचंद्र वर्मा निवासी नगेपुरा कोंच जालौन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागे साथियों के नाम लालू राजपूत पुत्र बैकुंठ नारायण राजपूत निवासी ग्यारई पूंछ, सोनू राजपूत पुत्र संतोष राजपूत निवासी ग्यारई पूंछ और अजय राजपूत पुत्र कुंवर राजपूत निवासी महेबा, चिरगांव हैं।

इन वारदातों का हुआ खुलासा
1-  गुरसरांय में 11 सितंबर की सुबह 8.30 बजे एरच रोड पर मोबाइल फोन व एक हजार रुपये लूटे।
2- एरच के गांव इसकिल में 10 सितंबर की सायं 7.45 बजे दो मोबाइल फोन, मंगलसूत्र व सात हजार रुपये लूटे।
3- टोड़ीफतेहपुर के गांव रेवन में 13 सितंबर की सायं करीब सात बजे बाइक, दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व चार हजार रुपये लूटे।
4- चिरगांव में 11 सितंबर की रात 10.30 बजे बाइक, सात सौ रुपये लूटे।
5- भिंड के थाना रावतपुरा सरकार में 12 सितंबर की सायं करीब सात बजे दंपति से जेवरात, मोबाइल फोन व चार हजार रुपये लूटे।
6- भिंड में ही 12 सितंबर को एक अन्य दंपति से जेवरात, मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये लूटे।

खुलासा करने वाले टीम को पुरस्कार
एसएसपी ने गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है। इस टीम में स्वतंत्र कुमार सिंह प्रभारी स्वाट, थानाध्यक्ष चिरगांव प्रवीन कुमार यादव, एसआई जय वीर सिंह, एसआई राजेश शर्मा, एचसीपी देवेंद्र सिंह तोमर, बृजमोहन यादव, पातीराम मौर्या, शत्रुंजय प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर यादव, वीर सिंह, राजबहादुर, भारत सिंह, नरेंद्र बाबू, शैलेंद्र कुमार, रामपाल हैं।

बरामद हुए दोपहिया वाहन
यूपी93एन- 5820, यूपी93एजे- 6351, यूपी93एम- 5868, यूपीएसी6293, यूपी93एडी- 0428, यूपी93एस- 3490, यूपी93एडी- 8569, यूपी93एजे- 6341, यूपी93डब्ल्यू- 9436, यूपी93एसी- 5813, एमपी07क्यू- 1088, यूपी91डी- 0211, यूपी92एम- 2338, यूपी93वी- 2838, यूपी93एई- 1710, यूपी93एई- 4245, यूपी32यूडी- 2896, यूपी93वी- 9140 हैं। दो हीरो पेंशन प्रो, हीरो होंडा सीडी डीलक्स, पल्सर 150 व बजाज डिस्करव में नंबर प्लेट नहीं मिली है।


चोरी की पांच बाइक समेत चार और पकड़े
झांसी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने शनिवार को  चार वाहन चोरों को गिरफ्तार करके चोरी की पांच बाइक बरामद कर ली हैं।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष संजय यादव के अनुसार पुलिस रानी लक्ष्मी नगर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान
दो बाइक पर सवार चोर लोग वहां से निकले। पूछताछ करने पर वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम हिमांशु मिश्रा पुत्र कालीचरन निवासी नालंदा कालोनी बड़ागांव गेट बाहर कोतवाली, छोटू रायकवार पुत्र मंगल रायकवार, सनी राय पुत्र दिनेश राय और अंकित रैकवार पुत्र रामेश्वर रैकवार निवासीगण ढिमरयाना कोतवाली बताया। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकारा कि यह वाहन चोरी के हैं। चारों बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की गईं तीन अन्य बाइक भी बरामद कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed