फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Funds will be allocated to schools in three days

Jhansi News: तीन दिन में स्कूलों को आवंटित की जाएगी धनराशि

Mon, 13 Mar 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Funds will be allocated to schools in three days
झांसी। शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की स्कूल फीस का भुगतान शासन द्वारा किया जाना था। तीन साल से तीन हजार से ज्यादा बच्चों की स्कूल फीस का भुगतान नहीं हो सका था। अगले तीन दिनों मे स्कूलों को इस धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

फीस को लेकर स्कूलों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिले के 200 से अधिक निजी स्कूलों में पढ़ रहे 3130 विद्यार्थियों की स्कूल फीस का भुगतान अगले तीन दिनों में किया जाएगा। शासन द्वारा आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की तीन साल की विद्यालय फीस का भुगतान नहीं हुआ था। निजी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने कई बार शासन स्तर पर शिकायत भी की थी। गत सत्र तक का 1.91 करोड़ स्कूलों पर आरटीई का पैसा बकाया था। इस सत्र में इस बकाया धनराशि का भुगतान किया जाएगा। शासन द्वारा जिले में आरटीई के भुगतान के लिए 2.97 करोड़ की धनराशि प्रेषित की है। जिसे अगले तीन दिनों में स्कूलों को देकर शेष धनराशि वापस करनी है। सत्र 2019-20 सत्र 2020-21 और सत्र 2021-22 तक की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि आरटीई के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भुगतान नए आरटीई के बैंक खातों में किया जाएगा। शासन के निर्देश पर स्कूलों के आरटीई के नाम से नए बैंक खाते खुलवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए नीलम यादव ने बताया कि धनराशि जिले को प्राप्त हो गई है। स्कूलों को भी जल्द आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed