फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fruit gayab

नींबू, कीवी के दाम बढ़े, बाजार से संतरा गायब

Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
fruit gayab
झांसी। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही विटामिन सी युक्त फलों की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। विटामिन सी के लिए सबसे उपयुक्त संतरा बाजार से गायब हो गया है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण संतरे की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों और संक्रमण से बचने के लिए विटामिन सी की बेहद जरूरत होती है। इन दिनों लोग घरों में नींबू, कीवी, संतरा, अंगूर समेत तमाम फलों का सेवन कर रहे हैं। फलों की मांग बढ़ने के साथ दामों में रोज बढ़ोत्तरी हो रही है। विटामिन सी का प्रमुख स्रोत माना जाने वाला संतरा बाजार में मिल ही नहीं रहा है। शुक्रवार को लोग संतरा खरीदने के लिए निकले तो अधिकतर फल विक्रेताओं के यहां संतरा नहीं मिला।
विज्ञापन

फल विक्रेताओं का कहना था कि संतरे की अधिकतर आपूर्ति महाराष्ट्र के नागपुर से होती है, लेकिन वहां लॉकडाउन लगने के कारण संतरा आ नहीं रहा है। इक्का-दुक्का फल विक्रेताओं के यहां स्टॉक में संतरा मिल भी रहा है, तो उसके दाम बहुत ज्यादा हो गए हैं। बाजार में संतरा 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। दो दिन पहले तक 30 रुपये प्रति पीस बिक रही कीवी के दाम बढ़कर 60 रुपये प्रति पीस हो गए हैं। नींबू के दाम तो कई दिनों से 120 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हैं। इसके अलावा 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला पपीता शुक्रवार को 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। फल विक्रेता राजकुमार बताते हैं कि संतरे की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिन विक्रेताओं के पास संतरा है, वे मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। मांग बढ़ने से फलों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed