{"_id":"5d0942c18ebc3e2ad96e16c8","slug":"fruit-and-vegitable-mandi-shift-in-bhojla","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल और सब्जी मंडी भी जाएंगी भोजला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल और सब्जी मंडी भी जाएंगी भोजला
Wed, 19 Jun 2019 01:30 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
vegetable
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कानपुर रोड स्थित पुरानी मंडी को भोजला में नई मंडी में स्थानांतरित करने की जारी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने स्पष्ट कर दिया कि भोजला में स्थित नई मंडी में पुरानी गल्ला मंडी के साथ-साथ फल और सब्जी मंडी भी स्थानांतरित की जाएगी। भोजला में व्यापारियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में मंडी कारोबारियों के साथ हुई बैठक में डीएम ने कहा कि भोजला स्थित नई मंडी में चौकी स्थापित की जाएगी। साथ ही बैंक शाखाओं की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यापारी जिनके पास लाइसेंस हैं और पुरानी मंडी में दुकानें नहीं हैं, उन्हें भी नई गल्ला मंडी में शेड आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा देना प्रशासन का दायित्व है। इस दृष्टि से मंडी में पुलिस चौकी की स्थापना होगी। मंडी स्थल की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। अन्य जो कमियां हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए अलग से गार्डों की तैनाती होगी।
मंडी परिषद के उप निदेशक (प्रशासन) सीपी तिवारी ने बताया कि मंडी में ‘अ’ श्रेणी की 36, ‘ब’ श्रेणी की 40 और ‘स’ श्रेणी की 48 दुकानों समेत कुल 124 दुकानें हैं। इनमें से अ श्रेणी की छह और स श्रेणी की तीन दुकानों का आवंटन हो गया है। 115 दुकानें शेष हैं, जिनका आवंटन 110 व्यापारियों को किया जाना है। अवशेष दुकानों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के जरिये होगा।
विज्ञापन
इस दौरान व्यापारियों ने अपनी शुल्क संबंधी समस्याएं भी बताईं, इस पर डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर बात कर इसका हल निकाला जाएगा। इस मौके पर उप निदेशक मंडी (निर्माण) एमएम कंचन, सचिव मंडी राजेश कुमार वर्मा, गल्ला मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश गुप्ता, मुख्य संरक्षक प्रताप सिंह राठौर, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुबोध नाहर, विकास गेड़ा, देवी शरण अग्रवाल मौजूद रहे।