फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   From Holashtak 7, Holika Dahan in Purva Phalguni Nakshatra on 13

Jhansi News: होलाष्टक 7 से, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होलिका दहन 13 को

Sun, 02 Mar 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
From Holashtak 7, Holika Dahan in Purva Phalguni Nakshatra on 13

विज्ञापन
कोछाभांवर। इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इसके साथ ही रंगोत्सव भी शुरू हो जाएगा। वहीं, होलाष्टक सात मार्च से प्रारंभ होगा। मान्यता है कि होलाष्टक में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

महानगर एवं ग्रामीण इलाकों में होली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पिचकारी, रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। मंदिरों में फाग गीत गाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर होली के डांढ़ा भी गड़ चुके हैं। महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार, गुरुवार 13 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त रात्रि 11:28 से 12:6 बजे तक रहेगा।कई श्रद्धालु 14 को पूर्णिमा का स्नान दान करेंगे। उनके अनुसार, पूर्णिमा पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र एवं धृति योग रहेगा। पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण होगा लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। इधर, आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार होलाष्टक सात मार्च से प्रारंभ होगा, जो होलिका दहन के साथ समाप्त होगा। मान्यता है कि होलाष्टक अवधि में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। संवादे
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed