{"_id":"5b67569c4f1c1b572f8b870d","slug":"frinds-de-pr-dosti-ka-ijhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंडशिप डे पर किया दोस्ती का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेंडशिप डे पर किया दोस्ती का इजहार
amarujala
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
frinds de, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती के पर्व फ्रे ंड़शिप डे को युवाओं ने जोश और उमंग के साथ मनाया। युवाओं ने एक- दूसरे को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए, उपहार भी दिए। देर रात तक फ्रेंडशिप डे मिलने- मिलाने का सिलसिला चलता रहा। पार्कों, सिनेमा घरों, रेस्टोरेंट व अन्य जगहों पर युवाओं की भीड़ रही।
अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए सुबह से ही शहर के गली- मुहल्लों से लेकर होटलों में फ्रेंडशिप डे का खुमार देखने को मिला। पार्क,, सिनेमा घर से लेकर रेस्टोरेंट तक गुलजार रहे। महारानी लक्ष्मीबाई पार्क, पंचतंत्र पार्क, किला पर युवाओं की भीड़ रही। गिफ्ट, चॉकलेट, गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई। फ्रेंडशिप बैंड बांध कर और एक- दूसरे को तोहफे देकर युवाओं ने दोस्ती का इजहार किया। सोशल मीडिया पर सुबह से ही एक- दूसरे को बधाई देने का तांता लगा रहा। इस दौरान मेसेजों का आदान- प्रदान होता रहा।
दोस्तों के लिए यह खास दिन होता है, इस दिन को यादगार बनाने के लिए हम सभी दोस्तों ने अनाथ आश्रम में जाकर गरीब और बेसहारा लोगों के साथ फल बांट कर इस दिन को मनाया।
विज्ञापन
- भावना, छात्रा
दोस्ती के दिन को एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया। हम सभी दोस्तों ने एक दूसरे को उपहार दिए। शाम को रेस्टोरेंट पर पार्टी का मजा लिया।
- आयुषि, छात्रा
प्लानिगं के अनुसार सुबह से ही सभी दोस्तों के घर गए। फिर सभी दोस्त एक साथ घूमने गए। पूरे दिन दोस्तों के साथ मस्ती कर इस दिन को यादगार बनाया।
- कंचन, छात्रा
मेरे दोस्त मेरे माता-पिता हैं। पहले माता-पिता के साथ खूब इंज्वाय किया, फिर सभी स्कूली दोस्तों के साथ घर पर मां के हाथ से बनाए खाने का लुत्फ लिया।
- सैय्यद ताबिश, छात्र