फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Freedom struggle continued for 90 years in jhansi

वीरांगना की धरा पर 90 साल धधकती रही क्रांति की मशाल

Wed, 14 Aug 2019 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Freedom struggle continued  for 90 years in jhansi
लक्ष्मीबाई पार्क में बना शहीद स्तंभ।
वीरांगना की धरा पर 90 साल जलती रही क्रांति की मशाल
विज्ञापन

झांसी। झांसी की धरा पर सन 1857 में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने क्रांति की मशाल रोशन की थी, जो 1947 में देश के आजाद होने तक लगातार जलती रही। रानी के आजादी के मंत्र को यहां क्रांतिकारी पीढ़ी दर पीढ़ी गुनगुनाते रहे। झांसी ने जहां एक ओर गांधी जी द्वारा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ छेड़े गए हर अहिंसक आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की, तो वहीं गरम दल का नेतृत्व करने वाले चंद्र्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों का भरपूर साथ निभाया।
गुलाम हिंदुस्तान में आजादी की आवाज झांसी से वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने बुलंद की थी। 1857 के गदर में वीरांगना अंग्रेजी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गईं थीं, लेकिन वे विरासत में स्वराज्य का मंत्र छोड़ गईं थीं, जिसे झांसी के जन-जन ने अपने दिल में बसा कर रखा। यही वजह है कि जब 20 नवंबर 1920 को गांधी जी पहली बार झांसी आए, तो यहां लोगों ने अंग्रेजी हुकूमत की परवाह किए गए बगैर उनका जोरदार स्वागत किया। गांधी जी द्वारा छेड़े गए असहयोग आंदोलन के दौरान झांसी के कोने-कोने में विदेशी वस्त्रों की होली जलाई गईं, तो नमक आंदोलन में नमक बनाने का काम भी किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार जानकी शरण वर्मा ने बताया कि गांधीवादी आंदोलनों को रघुनाथ विनायक धुलेकर, आत्माराम गोविंद खैर, सीताराम भास्कर भागवत, कुंजबिहारी लाल शिवानी, अब्दुल रशीद, लक्ष्मण राव कदम, रामलाल पांडेय, लाड़ली प्रसाद श्रीवास्तव, दुर्गाप्रसाद सिद्ध, कृष्णगणेश खानवलकर, सीताराम आजाद, डा. गोविंद प्रसाद हिंगवासिया, बाबूलाल दुबे, सत्यदेव तिवारी आदि ने धार देने का काम किया।
विज्ञापन

वहीं, पं. परमानंद, सदाशिव राव मलकापुरकर, मास्टर रुद्रनारायण सिंह, विश्वनाथ गंगाधर वैशंपायन, भगवानदास माहौर, सालिगराम शुक्ल, मंगली प्रसाद रिछारिया, लक्ष्मीकांत शुक्ल, रामसेवक रावत, रतन, रुस्तम सैटिन जी, बाबूराम श्रीवास्तव, शंभूनाथ आदि क्रांतिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों की अंग्रेजी शासन के विरुद्ध तैयार की गई योजनाओं को परवान चढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने झांसी में कई साल बिताए
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने कई साल झांसी में बिताए और वह काफी लोकप्रिय रहे। वह महानगर से लगभग 15 किलो मीटर दूर ओरछा के ठीक पहले सातार के जंगलों में रहे। यहां वह अन्य साथियों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया करते थे। साथ ही आस पास के ग्रामीण बच्चों को पढ़ाते भी थे। आजाद जी मुहल्ला टकसाल स्थित मास्टर रुद्र नारायण सिंह के यहां भी काफी समय तक रहे। इसके चलते यह क्षेत्र आज भी चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला के नाम से जाना जाता है। चंद्रशेखर आजाद के शहीद होने के बाद उनके साथी उनकी माता जगरानी देवी को झांसी ले आए। उनके नाम की समाधि आज भी बड़ागांव गेट स्थित मुक्तिधाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed