{"_id":"6afb6ef46485f8f6410dd7fd","slug":"freedom-from-british-era-building-a-rest-house-to-be-constructed-in-erach-at-a-cost-of-25-crore-moth-news-c-317-1-eri1001-102041-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ब्रिटिश इमारत से मिलेगी मुक्ति, एरच में ढाई करोड़ से बनेगा विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ब्रिटिश इमारत से मिलेगी मुक्ति, एरच में ढाई करोड़ से बनेगा विश्राम गृह
Tue, 17 Nov 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
एरच। प्रशासनिक अधिकारियों के विश्राम के लिए शासन ने नए विश्राम गृह के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए दो करोड़ 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग को जल्द विभागीय प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर में अधिकारियों के लिए अभी तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी। यह नया विश्राम गृह एरच के मोहल्ला रामगंज में बनेगा। यह ब्रिटिश शासन काल के पुराने और जर्जर विश्राम गृह की जगह लेगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि दो सूट में नए निरीक्षण भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसमें अधिकारियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बालकनी और चारों ओर बाउंड्रीवाल वाले सुंदर कमरे भी प्रस्तावित हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग चार माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
समाजसेवी रामकुमार पांचाल ने इस कदम को सराहनीय बताया। पूर्व सभासद अभिलाष राना और जितेन्द्र कुमार चौधरी ने भी इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे अधिकारियों से मिलने और वार्ता करने के लिए एक निश्चित स्थान होगा।