{"_id":"61b6536dbeb81168010c215c","slug":"free-treatment-of-animals-will-be-done-in-the-amrit-festival-of-independence-jhansi-news-jhs2107892135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव में पशुओं का होगा निशुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव में पशुओं का होगा निशुल्क इलाज
विज्ञापन
झांसी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अलग - अलग ब्लाकों के 24 गांवों में पं. दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पशुओं की चिकित्सा, बांझपन, सामूहिक दवापान, गर्भ परीक्षण निशुल्क होगा। इसके अलावा पशुपालकों को गोष्ठियाें के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। आज सोमवार को पहला शिविर बड़ागांव ब्लाक के ग्राम भूपनगर में लगाया जाएगा।
बड़ागांव ब्लाक के ग्राम कोट व चिरगांव के ग्राम करकोस में 14 दिसंबर को, चिरगांव के मबई व बबीना के पुनावली कलां में 15 को, चिरगांव के मुराटा में 16 को, गुरसराय के ग्राम गाता व बबीना के ग्राम खजराहा बुजुर्ग में 17 को, मऊरानीपुर के ग्राम धवाकर में 18 को, गुरसराय के रानापुरा व बंगरा के सिजारा में 20 को, मोंठ के चितगुवां व बामौर के रियां में 21 को, मऊरानीपुर के ग्राम चकारा में 22 को, बंगरा के ग्राम सेवारा, बबीना के ग्राम बैजपुर और बामौर के ग्राम झबरा में 24 को, गुरसराय के जसवंतपुरा में 26 को, बड़ागांव के ग्राम बेहटा पालर व बामौर के ग्राम सुट्टामें 27 को, मऊरानीपुर के ग्राम बसरिया, मोंठ के ग्राम चिरगांवखुर्द, बंगरा के ग्राम कुरैचा में 28 को और मोंठ ब्लाक के ग्राम भरोसा में 30 दिसंबर को शिविर लगाया जाएगा।
पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शिविर सुबह दस से शाम पांच बजे तक लगेंगे। इसमें ग्रामीण क्षेत्र से आए पशुओं की निशुल्क चिकित्सा, बांझपन चिकित्सा, सामूहिक दवापान, गर्भ परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा की जाएगी। इस दौरान गोपूजन भी होगा। 23 दिसंबर को मंडल स्तरीय वृहद पशु आरोग्य मेला आयोजित किया जाएगा।