{"_id":"5d1132d58ebc3e762863d2ca","slug":"free-chiled-labour-jhansi-news-jhs1420817165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त कराए गए आठ बाल श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त कराए गए आठ बाल श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बाल श्रम पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार को श्रम विभाग और सिटी चाइल्ड लाइन की टीम ने शहर में कई स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न कारोबारी संस्थानों में काम करते पाए जाने वाले आठ नाबालिगों को मुक्त कराया गया।
श्रम विभाग के निरीक्षक आशीष अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने जेल चौराहा, गोविंद चौराहा और जीवनशाह तिराहे के इर्दगिर्द बीस दुकानों की जांच की। इनमें से छह होटल व वर्कशॉप पर आठ नाबालिग काम करते पाए गए। इस पर उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कराया गया। साथ ही संचालकों को बाल श्रम न कराने की सख्त चेतावनी दी गई। चाइल्ड लाइन के संयोजक अमरदीप बमोनिया ने दुकान मालिकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों संबंधित दस्तावेज व उनके परिजनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। समिति के समक्ष उपस्थित हुए सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों को बच्चों को शिक्षा से जोड़े जाने को कहा गया। कार्रवाई के दौरान टीम में संध्या सिंह, हिमांशु विमल, ललित वर्मा आदि शामिल रहीं।