फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fraudulent bride got political connections, was also under the patronage of a big Congress leader

Jhansi News: जालसाज दुल्हन के मिले सियासी रिश्ते, कांग्रेस के एक बड़े नेता की सरपरस्ती में भी रही

Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent bride got political connections, was also under the patronage of a big Congress leader
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। खुद को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बताकर सिपाही से शादी रचाकर लाखों रुपये ऐंठने वाली जालसाज दुल्हन के बुंदेलखंड में सियासी रिश्ते उजागर हुए हैं। मामले की पड़ताल करने झांसी पहुंची कानपुर पुलिस को पता चला है कि वह लंबे समय तक कांग्रेस के एक प्रदेश स्तरीय नेता से जुड़ी रही। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह करीब चार साल तक इन नेताओं की सरपरस्ती में रही थी। बुंदेलखंड के कुछ अन्य रसूखदार लोगों के नाम भी परिजनों ने पुलिस को बताए। ठगी में पकड़े जाने पर उनकी मदद से ही वह छूटकर बाहर आती थी।

8 अक्तूबर को कानपुर में फर्जी आयकर इंस्पेक्टर बनकर रह रही झांसी के गुरसराय के नुनार गांव निवासी युवती शिवांगी के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ था। उसने खुद को इंस्पेक्टर बताकर पूंछ निवासी सिपाही जितेंद्र गौतम से शादी रचा ली थी। उससे लाखों रुपये हड़प लिए। शिवांगी और रुपयों की मांग कर रही थी लेकिन, शक होने पर जब जितेंद्र ने पता लगाया तब शिवांगी का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया। जितेंद्र की तहरीर पर नजीराबाद पुलिस ने शिवांगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने कानुपर पुलिस को शिवांगी से संबंधित सभी दस्तावेज सत्यापित करके पेश करने का आदेश दिया। इस पर कानपुर पुलिस जांच पड़ताल के लिए मंगलवार को झांसी पहुंची। सबसे पहले वह शिवांगी के मायके नुनार गांव गई। यहां उसके पिता समेत पड़ोस एवं अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले तक शिवांगी नियमित गांव आती थी। उसके साथ कांग्रेस के एक बड़े नेता भी यहां आते-जाते थे। उसके परिजनों ने भी पुलिस को शिवांगी के सियासी रिश्तों के बारे में बताया। पुलिस अफसरों के मुताबिक छानबीन में मालूम चला कि शिवांगी पहले से शादीशुदा है। घर में उसका पति बृजेंद्र समेत 13 साल की बेटी एवं 10 साल का बेटा है। पुलिस जालसाज दुल्हन के ठगी के दूसरों मामलों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed