{"_id":"5e3f0c4c8ebc3ee5b44681f7","slug":"fraud-jhansi-news-jhs159602327","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मदद के नाम पर दो युवकों ने एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर बीस हजार रुपये निकाल लिए। घर पहुंचते ही रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गए। तत्काल बैंक को सूचना देकर एटीएम ब्लॉक कराकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना सीपरी बाजार के गोंदू कंपाउंड निवासी अशीत बनर्जी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। यूको बैँक में खाता खुलवाने के बाद उन्हें एटीएम कार्ड मिला। शनिवार को पिन अपडेट कराने के लिए वह ग्वालियर मार्ग स्थित यूको बैंक के एटीएम पर पहुंचे। यहां पहले से ही दो युवक खडे़ थे। पिन अपडेट करते समय समस्या पैदा होने पर युवक मदद करने लगे। सारी जानकारियां अपडेट करने के दौरान बातों ही बातों में दोनों ने एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा थमा दिया। इसके बाद अशीत बनर्जी के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद वह हासिल कर लिया। पिन अपडेट कर वह घर पहुंच गए। घर पहुंचते ही दो बार में खाते से दस-दस हजार रुपये निकलने का मेसेज देखकर वह घबरा गए। ठगी की जानकारी होते ही तत्काल बैंक को सूचना देकर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। घटना की सूचना पाकर पुलिस एटीएम पहुंची, लेकिन युवकोें का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।