फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fourth rail line to be laid between Dholpur-Bina, DPR sent to Railway Board

धौलपुर-बीना के बीच बिछेगी चौथी रेल लाइन, रेलवे बोर्ड को भेजी गई डीपीआर

Tue, 26 Jul 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fourth rail line to be laid between Dholpur-Bina, DPR sent to Railway Board
झांसी। ट्रैक के ओवर लोड ट्रैफिक को कम करने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को झांसी रेल मंडल में चौथी रेल लाइन बिछाने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। करीब 4,869 करोड़ की लागत से धौलपुर-बीना के बीच यह रेल लाइन बिछेगी। पूरे रूट का सर्वे कराने के बाद एनसीआर मुख्यालय रिपोर्ट भेजी गई थी। वहां से रिपोर्ट अब रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजी गई है। मंजूरी मिलने पर यह काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

झांसी रेल मंडल के नई दिल्ली-भोपाल रूट पर गाड़ियों का सर्वाधिक दबाव है। महाराष्ट्र, दक्षिण भारत के लिए गाड़ियां इसी रास्ते से आगे जाती हैं। इस रूट में धौलपुर से बीना के कुछ सेक्शन में
विज्ञापन

तीसरी लाइन का काम पूरा हो चुका। झांसी-बबीना के बीच इस तीसरी लाइन पर गाड़ियां भी दौड़ने लगीं वहीं, कई अन्य खंड़ में काम चल रहा है। तिहरीकरण का काम अगले दो वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, इसके साथ चौथी लाइन बिछाने का काम भी शुरू होने जा रहा है। रेल अफसरों का कहना है 321.80 किलोमीटर लंबे धौलपुर-बीना के बीच चौथी रेल लाइन बिछेगी। करीब एक करोड़ की लागत से सर्वे काम पूरा हो गया। ट्रैक बिछाने में करीब 4,869 करोड़ खर्च आएगा। यह धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी। चौथी रेल लाइन धौलपुर से आरंभ होकर हेतमपुर, सिकरौदा, कवारी, मुरैना, सांक, नूराबाद, बानमौर, बिरलानगर, ग्वालियर, सिथौली, संदलपुर, आंतरी, अनंतपेठ, डबरा, कोटरा, सोनगिरी, झांसी, बबीना से होते हुए बीना तक जाएगी। इसके बाद भोपाल तक चौथी रेल लाइन बिछानी है। एनसीआर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा.शिवम शर्मा का कहना है कि सर्वे कार्य पूरा होने के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजी गई है। उसकी मंजूरी मिलने के बाद यहां काम आगे कराया जाएगा। इस चौथी रेल लाइन से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed