फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fourh group imploye is suspent

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी किया निलंबित

Wed, 08 Jan 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fourh group imploye is suspent
ललितपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की परियोजना अधिकारी के साथ-साथ विभाग की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। बेवजह शिकायत करना और समय का पालन न करने के आरोपों पर कर्मचारी पर ये कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तालबेहट के बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामरती पाल को विभान ने अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया है। उन पर आरोप हैं कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं खोलती हैं। इस काम में उनका रवैया मनमाना रहता है। इतना ही नहीं, वे विभाग के अधिकारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों से शिकायतें भी करती रहती हैं। इस पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोका
ललितपुर। सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने मनरेगा में लापरवाही बरतने एक ग्राम पंचायत अधिकारी का जनवरी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। सीडीओ ने छह जनवरी को मनरेगा की समीक्षा की थी। इसमें पाया था कि ग्राम पंचायत बड़ोखरा में कार्य आरंभ नहीं किए गए हैं। श्रमिकों के खाते सही नहीं दिए जा रहे हैं, जिस कारण श्रमिकों के बैंक खातों में धनराशि प्राप्त नहीं हो पा रही है। यही नहीं, कई सालों के कार्य अपूर्ण हैं। इस पर सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी धीरेंद्र कुमार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि श्रमिकों के सही बैंक खाते मनरेगा एमआईएस पर अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed