फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four youth from Jhansi Lalitpur clear UPSC civil services examination

UPSC CSE 2023 Final Result: झांसी-ललितपुर के चार युवाओं का यूपीएससी में दबदबा, अनिकेत को मिली 12वीं रैंक

Tue, 16 Apr 2024 08:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

झांसी के अनिकेत शांडिल्य को 12वीं रैंक मिली है। अनिकेत ने पांचवे प्रयास में यह सफलता पाई है।

विज्ञापन
Four youth from Jhansi Lalitpur clear UPSC civil services examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी और ललितपुर के चार युवाओं ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है। झांसी के अनिकेत शांडिल्य को 12वीं रैंक मिली है। अनिकेत ने पांचवे प्रयास में यह सफलता पाई है। अनिकेत पिछले पांच साल से दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 

विज्ञापन

अनिकेत की प्रारंभिक शिक्षा झांसी में हुई। 12वीं के बाद उन्होंने नोएडा से बीटेक किया। इसके बाद गेट की परीक्षा दी। यहां भी उनकी 1100वीं रैंक रही। एमबीए करने के लिए आईआईटी चेन्नई में प्रवेश मिला, लेकिन अनिकेत ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी पर फोकस किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनिकेत के पिता आलोक शांडिल्य झांसी के राजकीय इंटर कॉलेज में उप प्राचार्य हैं। मां अर्चना शांडिल्य ईशागढ़ प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। वहीं शिवाजी नगर की रूपाली दीक्षित को 417वीं, गरिमा सोनकिया को 674वीं रैंक मिली है। गरिमा मौजूदा समय में औरैया में एसडीएम हैं। वहीं ललितपुर के बांसी निवासी रजत त्रिपाठी को यूपीएससी में 515वीं रैंक मिली है। रजत कस्टम विभाग में अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed