फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four years record search janch samiti

चार साल का रिकॉर्ड खंगाल रही जांच समिति, कर्मचारी पर गिर सकती गाज

Sun, 08 Nov 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four years record search janch samiti
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से पासआउट 30 जूनियर और सीनियर डॉक्टरों को आठ महीने तक मानदेय देने के मामले में जांच समिति पिछले चार साल का रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच के दौरान ही 60 फीसदी डॉक्टरों ने पैसा वापस कर दिया है। वहीं, इस मामले में पटल देखने वाले पूर्व कर्मचारी पर शक गहराया हुआ है। कर्मचारी पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता का मामला अमर उजाला ने 26 अक्तूबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जांच समिति का गठन किया गया। मामला सीधे तौर पर एक करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितता का है, ऐसे में समिति फूंक-फूंककर कदम रख रही है। सिर्फ आठ महीने ही नहीं समिति ने वर्ष 2016 के रिकॉर्डों की पड़ताल शुरू कर दी है। पिछले चार सालों में कुछ भी गड़बड़ी मिलती है तो समिति उससे पहले के भी रिकॉर्ड जांचेंगी। चूंकि, एक बाबू लगभग एक दशक तक पटल पर तैनात रहा है, ऐसे में समिति का शक उस पर गहराया हुआ है। समिति इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि बाबू की तरफ से ही नो ड्यूज बनवाने के बाद भी डॉक्टरों को कैसे भुगतान किया जाता रहा। चूंकि, 70-80 जेआर, एसआर पासआउट होकर हर साल निकलते हैं, ऐसे में गिने-चुने के खाते में ही क्यों भुगतान हुआ। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं, बताया गया कि अब तक 60 फीसदी जूनियर और सीनियर डॉक्टरों से पैसे की रिकवरी हो गई है। बाकियों से भी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

न बदलते पटल तो दबा रहता मामला
यह मामला बाबुओं के पटल परिवर्तन के बाद सामने आया है। ऐसे में अगर पटल परिवर्तन न होता तो पासआउट जेआर, एसआर डॉक्टरों को मानदेय भुगतान का यह सिलसिला जारी रहता। साथ ही यदि एरियर के पैसे का भी भुगतान कर दिया जाता तो रिकवरी और मुश्किल हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed