फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four to six-hour power outage at night; villagers outraged.

Jhansi News: रात में चार से छह घंटे बिजली गुल, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 15 Sep 2026 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four to six-hour power outage at night; villagers outraged.
ककरबई। विद्युत उपकेंद्र ककरबई से हो रही अघोषित बिजली कटौती से खरका और सिया गांव के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में होने वाली कटौती तो लोग किसी तरह सहन कर लेते हैं, लेकिन रात में चार से छह घंटे बिजली गुल रहने से उमस और गर्मी में रात जागकर बितानी पड़ रही है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि समय से बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद नागरिकों को नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही है। बिजली कटौती के कारण घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र की आपूर्ति तत्काल दुरुस्त कराने और रात में अघोषित कटौती बंद करने की मांग की है। मांग करनेवाले ग्रामीणों में रामस्वरूप बिदुआ, महेशचंद्र बिदुआ, श्याम सिंह यादव, छत्रपाल परमार, प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम यादव, योगेंद्र सिंह परमार, अरविंद बुंदेला, मेहरबान सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह चौहान, ब्रजेश बिदुआ, सुनील नायक, रिंकू गुप्ता, ब्रजनारायण गुप्ता, राजाजी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed