फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four thief arrest

चोरी की 13 मोटर साइकिलों के साथ चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2020 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four thief arrest
बड़ागांव गढ़मऊ गांव में 13 मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ेगए आरोपियों से बरामद सील किए गए गांजा रिवालवर
झांसी। बड़ागांव थाना और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों के पास से 13 चोरी की मोेटर साइकिल, गांजा व तमंचे बरामद किए गए। बदमाशों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसओजी टीम व बड़ागांव थाना पुलिस संयुक्त रूप से गढ़मऊ गांव के बाहर पालर वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहीं थीं। तभी तीन मोटर साइकिलों पर सवार होकर आ रहे छह युवक पुलिस को देख वापस लौटने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर दो मोटर साइकिलों पर सवार चार युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। जांच में पता चला कि चारों शातिर बदमाश हैं और चोरी की मोटर साइकिलें बेचने जा रहे थे। उनकी निशानदेही पर सिंचाई विभाग के खंडहर के पास 11 मोटर साइकिलें और बरामद की गईं, जिनको बेचने के लिए छुपाया गया था। बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस, दो छुरी व दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम चिरगांव के पचार गांव निवासी अनिकेत यादव, मोंठ थाना क्षेत्र के बरथरी गांव निवासी आशीष यादव, कोतवाली क्षेत्र के देवलाल चौबे का अखाड़ा निवासी गोलू कुशवाहा, नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी रानू कुशवाहा है। भागे बदमाशों के नाम मोंठ थाना क्षेत्र के पथर्रा गांव निवासी कपिल यादव व अंकित यादव हैं। मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि अनिकेत व आशीष पर नौ- नौ, रानू व गोलू पर दो- दो आपराधिक मामले अलग- अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed