फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four student back hostel

चार को छोड़कर सभी छात्राएं हॉस्टल लौटीं

Tue, 11 Oct 2022 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four student back hostel
झांसी। महिला पॉलिटेक्निक में पांच दिन पहले रात में हॉस्टल की छत पर किसी के होने की आहट से घबराकर घर गईं 63 में से 59 छात्राएं वापस लौट आई हैं। छात्राओं के लौटने के बाद कॉलेज के अधिकारियों, शिक्षकों ने हॉस्टल पहुंचकर सभी से बातचीत की। उनका कहना है कि किसी छात्रा को भ्रम हो गया था। जांच में हॉस्टल की छत पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात 12 बजे मुख्य छात्रावास पर कुछ छात्राएं हॉस्टल की छत पर कई लोगों के चलने की आवाज सुनाई देने की बात कहते हुए अचानक शोर मचाने लगी थीं। कॉलेज के शिक्षकों को इसकी सूचना दी गई। जब पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन पहुंचा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल की गई तो कोई भी नहीं मिला। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि जब सायरन बजाती गाड़ियां आ रही थीं, तब उन्हें महसूस हुआ कि कोई छत से कूदकर झाड़ियों की तरफ भागा है।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार की सुबह होते ही सभी 63 छात्राओं ने हॉस्टल खाली कर दिया था। इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के अधिकारियों ने छात्राओं को फोन करके हॉस्टल आने के लिए कहा। शुक्रवार को सिर्फ 13 छात्राएं लौटी थीं लेकिन सोमवार को 46 और हॉस्टल लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. एलएस यादव ने सभी छात्राओं को समझाया कि मंगलवार रात को कोई भी व्यक्ति छत पर नहीं था। किसी छात्रा को भ्रम हो गया था। रात में लगातार गार्ड हॉस्टल के आसपास चक्कर लगाते हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बाकी चार छात्राएं भी जल्द लौट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed