{"_id":"61c8b83eeb9db402895cb9c1","slug":"four-roads-will-be-made-from-7-18-crore-in-month-jhansi-news-jhs2118066176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोंठ में 7.18 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोंठ में 7.18 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मोंठ ब्लॉक के अंतर्गत 7.18 करोड़ रुपये से चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा। रविवार को गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने इन संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया।
विधायक ने बताया कि जिन मार्गों का भूमि पूजन हुआ है, उसमें समथर पीपरीकलां संपर्क मार्ग से साकिन होते हुए जालौन को जोड़ने वाला मार्ग है। इसके अलावा मोंठ समथर मार्ग का छूटा आबादी वाले सीसी मार्ग का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है। जल निकासी की समस्या के कारण मार्ग लगातार क्षतिग्रस्त होता रहता है। मार्ग बन जाने से जनता को आवागमन में आसानी हो जाएगी। सहायक अभियंता लोक निर्माण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड विकास निधि योजना अंतर्गत साढ़े तीन किलोमीटर के जेरा से बरनाया मार्ग का नवनिर्माण कार्य, 3.8 किलोमीटर के बजीदा से शाहजहांपुर मार्ग का निर्माण हो जाने पर जनता का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, गगन पाठक, नर्मदा प्रसाद, इरशाद अली, मनोज तिवारी, रामकृष्ण मिश्रा, कमलेश दुबे, कोमल रायकवार, रामजी दुबे, रामनारायण सेन, रमेश व्यास, कुंज बिहारी श्रीवास्तव, कमलेश व्यास, देवेंद्र रायकवार मौजूद रहे।