फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four rhinoceros roaming in the forests of the district

जिले के जंगलों में घूम रहे गेंडे के चार बच्चे

Sun, 20 Nov 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four rhinoceros roaming in the forests of the district
झांसी। वन विभाग ने हाल ही में वन्य जीवों की गणना कराई है, जिसमें सामने आया है कि यहां गेंडे के चार बच्चे मौजूद हैं। जबकि, नीलगाय व वनरोज की बढ़ती आबादी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसके अलावा हिरण विलुप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा हर तीन साल में वन्य जीवों की गणना कराई जाती है। विभाग द्वारा हाल ही में कराई गई गणना में सामने आया है कि जिले में हिरण, तेंदुआ आदि वन्य जीव विलुप्त हो गए हैं। जबकि, नीलगाय व वनरोज की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। यहां जंगलों में 4500 से ज्यादा वन रोज और 2100 से अधिक नीलगाय मौजूद हैं। इसके अलावा यहां की नदियों से घड़ियाल भी गायब हो चुके हैं। जबकि, एक समय बेतवा नदी में नोटघाट पुल के इर्दगिर्द आसानी से घड़ियाल देखने को मिल जाते थे। मगरमच्छ भी केवल 68 ही बचे हैं। वहीं, वहीं मोर, लंगूर और बंदर जिले में बहुतायत संख्या में पाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वन्य जीवों के संरक्षण की जिम्मेदारी वन विभाग पर है। विभाग द्वारा सात वन रेंजों में इनका संरक्षण किया जा रहा है।
हर तीन साल में वन्य जीवों की गणना की जाती है। गणना में जो जीव विलुप्त होते पाए गए हैं, उनके संरक्षण के उपाय विभाग की ओर से किए जाएंगे।
- एमपी गौतम, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed