फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four people of the same family, including a car rider couple, died due to bus collision

Jhansi News: बस की टक्कर से कार सवार दंपती समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Four people of the same family, including a car rider couple, died due to bus collision
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गुरसराय में बंका पहाड़ी के पास बस की टक्कर से कार सवार दंपती समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। सभी गरौठा के गौना गांव के रहने वाले थे। यह लोग मध्यप्रदेश में इलाज के लिए एक वैद्य के पास जा रहे थे। हादसे के पीछे बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक एक भैंस के आ जाने से कार बेकाबू हो गई और सामने से बस से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

गरौठा के गौना गांव निवासी रामलाल (52) अपनी पत्नी फूला (48), बहू शोभा (37) और पौत्रवधू रश्मि (19) पत्नी अटल के साथ मध्य प्रदेश के सेंदरी गांव जा रहे थे। दरअसल सेंदरी गांव में एक वैद्य के पास रश्मि का इलाज चल रहा है। वहीं सेंदरी गांव के मंदिर में रामपाल को अपनी बहू रश्मि के लिए पूजा भी करानी थी। लिहाजा परिवार के सभी लोग कार में सवार होकर दोपहर को बारह बजे घर से निकले थे। कार को गरौठा के सुभाषनगर निवासी पुष्पेंद्र (30) चला रहा था। दोपहर को ढाई बजे जैसे ही उनकी कार बंका पहाड़ी के करीब पहुंची उसी समय सड़क पर अचानक एक भैंस आ गई। भैंस को बचाने की खातिर चालक ने कार को दाहिनी तरफ मोड़ दिया, तभी सामने से सवारियों से भरी तेज रफ्तार प्राइवेट बस आ गई। चालक बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस सीधे कार से जा टकराई। आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग भी दौड़कर आ गए। थोड़ी देर में पीआरवी भी पहुंच गई। काफी मशक्कत करके पुलिस ने कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से पूरी कार सन गई थी। घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने रामलाल और उनकी पत्नी फूला, बहू शोभा और पौत्रवधू रश्मि को मृत घोषित कर दिया जबकि पुष्पेंद्र की हालात नाजुक थी। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के मुताबिक बस को कब्जे में ले लिया गया है। सभी शवों का भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed