फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four people of same family died in car collision

कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tue, 24 Aug 2021 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four people of same family died in car collision
झांसी। रविवार की दोपहर दतिया के उदगुवां गांव के पास तेज गति से जा रही कार की टक्कर से पति-पत्नी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। ये लोग
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया।
रक्सा क्षेत्र के पुनावली गांव निवासी रिंकू (28) खेती कर जीवन-यापन करते थे। रविवार को वह पत्नी लक्ष्मी, बेटी वैष्णवी (7) और बेटे कृष्णा (3) को लेकर बाइक से अपनी ससुराल दतिया के गांव छितरी जाने के लिए निकले। रास्ते में पति-पत्नी ने बिलौनी गांव में स्थित मामा के घर जाने का प्लान बना लिया।

दोपहर करीब तीन बजे बिलौनी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित उदगवां गांव के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही रिंकू और उसके बेटे कृष्णा की मौत हो गई। जबकि, लक्ष्मी और बेटी वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें दतिया के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान मां-बेटी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया। त्योहार के दिन हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed