{"_id":"635ac617688f3708aa5c2382","slug":"four-passenger-trains-including-jhansi-lalitpur-express-will-remain-canceled-jhansi-news-jhs231683692","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन इंटर लाकिंग कार्यों के चलते निरस्त रहेगी झांसी-ललितपुर पैंसेजर समेत चार सवारी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन इंटर लाकिंग कार्यों के चलते निरस्त रहेगी झांसी-ललितपुर पैंसेजर समेत चार सवारी गाड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। झांसी-बीना रेलखंड स्थित जीरौन स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू कराया गया है। इस वजह से 30 अक्तूबर तक यह रूट आंशिक तौर पर प्रभावित रहेगा। इसके चलते झांसी-ललितपुर पैसेंजर, ललितपुर-बीना पैसेंजर को दो दिन तक निरस्त किया गया है।
रेल अफसरों के मुताबिक उक्त रेल खंड में 27-28 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं 29-30 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को डाउन मेन लाइन 90 मिनट के लिए प्रभावित रहेगी जबकि 29 अक्तूबर को अप एवं डाउन लाइन 60 मिनट के लिए ब्लॉक रहेगी। इसके चलते इस रेल खंड पर गाड़ियों का संचालन अधिकतम तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से किया जाएगा। झांसी-ललितपुर पैसेंजर (01812/ 01811) शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
इसी तरह ललितपुर-बीना पैंसेजर (01820/ 01821) भी शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस (19167), आसानसोल-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19436) 30 अक्तूबर को 70 मिनट विलंब से चलेगी। अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (20808) 30 अक्तूबर को करीब 100 मिनट विलंब से चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह कार्य खत्म होते ही ट्रैक पर सामान्य परिवहन आरंभ हो जाएगा।