फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four of the premature deaths in road accidents

सड़क हादसों में चार की अकाल मौत

Thu, 28 Jan 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four of the premature deaths in road accidents
झांसी। अलग- अलग स्थानों पर घटित सड़क हादसों में चार लोगों की अकाल मौत हो गई। वीरांगना होटल के पास आपे पलटने से चालक की जान चली गई, जबकि मेढ़की के पास बाइक ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। वहीं शाहजहांपुर के तालौड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से ग्रामीण की मौत हो गई। इसके अलावा बरुआसागर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से युवक की जान चली गई।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा निवासी इस्माइल (47) पुत्र पीर मोहम्मद आपे चालक थे। 26 जनवरी की शाम करीब चार बजे इलाइट चौराहे से सवारियां लेकर चित्रा चौराहे की तरफ जा रहे थे। वीरांगना होटल के निकट एक्टिवा सवार दो युवतियां ओवर टेक करके आपे से आगे बढ़ रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच आपे अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे आपे चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित बच र्गइं। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। आनन- फानन में लोग चालक को लेकर इलाइट चौराहे के निकट एक प्राइवेट हास्पिटल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 25 जनवरी को अपराह्न करीब दो बजे मऊरानीपुर के ग्राम मेढ़की निवासी मलखान पटेल (65) पुत्र ग्सासीलाल अपने खेत पर जा रहे थे। वह सड़क किनारे चल रहे थे, तभी एक मोटर साइकिल सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां बुधवार को तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।

शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौड़ निवासी चालक बृज मोहन (45) उर्फ पप्पू पुत्र आनंदी अहिरवार बीती शाम ट्रैक्टर लेकर समथर से गांव आ रहे थे। गांव से आठ किलोमीटर पहले मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए मोंठ के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।


उधर, 14 जनवरी की शाम बरुआसागर क्षेत्र के खांदी मुहल्ला निवासी संजय अहिरवार पुत्र गोरेलाल अपने दोस्त भोला अहिरवार के साथ बाइक से निवाड़ी से बरुआसागर लौट रहे थे। झरना के पास बोलेरो सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां मंगलवार की रात उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े निवाड़ी निवासी छोटू व भइयन भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed