{"_id":"5d76ab0f8ebc3e01403176f2","slug":"four-murder-and-robbrey-alleged-arest-jhansi-news-jhs147701156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर लूटपाट करने वाले हाइवे के लुटेरे गिरफ्तार, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर लूटपाट करने वाले हाइवे के लुटेरे गिरफ्तार, साथी भागा
विज्ञापन
हत्या व लूट के चार शातिर आरोपी गिरफ्तार
झांसी। झांसी - कानपुर राजमार्ग पर लूटपाट कर हत्या करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया जबकि मौका पाकर एक साथी भाग निकला। शनिवार रात गैंग के पांच साथी ट्रक चालकों को राजमार्ग पर लूट रहे थे, तभी आवाज सुनकर पुलिस व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। लुटेरों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी झांसी - कानपुर राजमार्ग पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एसपी राहुल मिठास ने बताया कि कानपुर की तरफ जा रहे ट्रक में सवारी बनकर सवार बदमाशों ने थाना मोंठ स्थित राजमार्ग पर तमंचे के बल पर रोककर लूटने का प्रयास किया। घबराकर ट्रक चालक चलते ट्रक से कूद गया था। उसके चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोपाल सिंह यादव ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से भागे चार बदमाशों को महाराजगंज ढेरी जाने वाले रास्ते से दबोचा, जबकि एक साथी मौके से भाग निकला। तलाशी में पुलिस को तमंचा भी कारतूस भी मिले। थाने लाकर चारों से पूछताछ की र्गई, जहां चारों ने अपने नाम महोबा के थाना पनवाड़ी स्थित गांव मागरपुर निवासी पवन यादव, विक्की यादव, नैपुरा निवासी संजय वर्मा व गुरसराय के गांव मातवाना निवासी विक्की उर्फ शिवम यादव बताए। पूछताछ में चारों से पता चला कि 27 जुलाई को ट्रक चालक कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली स्थित गांव चादांपुर निवासी नूर आलम व औरैया जिले के हीरापुर गांव निवासी धर्मसिंह भुसावल से ट्रक में केला भरकर कानपुर ला रहे थे।
शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही झांसी बाईपास पर पहुंचे थे, तभी चारों बदमाश सवार बनकर ट्रक में कानपुर के लिए सवार हो गए थे। जनपद जालौन के एट टोल से आधा किलोमीटर पहले लूटपाट के बाद मारपीट करते हुए दोनों को तमंचे से गोली मार दी थी। इसके बाद ट्रक को वापस मोड़कर सिकंदरा बाईपास के पास दोनों को फेंकने के बाद ट्रक को माेंठ र्बाईपास के पास खड़ा कर तीस हजार रुपये लेकर भाग गए थे। इस घटना में धर्मसिंह की मौत हो गई थी, जबकि नूर आलम घायल हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों ने बताया कि पांचों गैंग बनाकर झांसी से कानपुर के बीच राजमार्ग पर चालकों से लूटपाट करते थे। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। टीम में उपनिरीक्षक मुजम्मिल हुसैन, उपनिरीक्षक विजय सिंह, रामपाल, प्रभात व मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
खंगाली जाएगी कॉल डिटेल
आरोपियों से पता चला है कि वह राजमार्ग पर दर्जनों लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ऐसे में शिकायत न होने के कारण पुलिस को पड़ताल में दिक्कत होगी। एसएसपी ने आरोपियों के पास से मिले मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाले के निर्देश दिए हैं। इस कॉल डिटेल से अन्य घटनाओं के खुलासे में पुलिस को मदद मिलेगी।