{"_id":"5e8392918ebc3e72c4458abf","slug":"four-jon-distribute-mahanagar-jhansi-news-jhs163643881","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोन में बांटा महानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोन में बांटा महानगर
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने के लिए डीएम आंद्रा वामसी ने रणनीति तैयार कर ली है। डीएम के निर्देश पर महानगर को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति कराएंगे। साथ ही बाहर से आने वाले संदिग्धों की जानकारी जुटाएंगे।
महानगर में लॉकडाउन का पालन करने को लेकर अब तक लोगों में सजगता दिख रही है, लेकिन कुछ जगहों पर भीड़ एकत्रित होने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। इसे लेकर डीएम ने महानगर को चार जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट वार्डवार और मोहल्लावार तैनात किए हैं। जो अपने-अपने जोन में भ्रमण कर जनमानस से फ ीडबैक प्राप्त कर कार्रवाई कराएंगे और रोज फ ीडबैक देंगे।
डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र प्रताप, एएसडीएम वान्या सिंह, एसडीएम न्यायिक गुलाबचंद राम और राजकुमार को एक-एक जोन का जिम्मा सौंपा है। डीएम ने बताया कि मजिस्ट्रेट भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही बुखार, खांसी एवं सांस लेने संबंधी समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में लॉक डाउन से पूर्व आए विदेशी नागरिकों की सूचना देंगे। उन्होंने कहा कि हर वार्ड और मोहल्ले में लॉक डाउन का पालन कराया जाए। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए। अपने जोन में नियमित रूप से नगर निगम द्वारा सफ ाई, छिड़काव एवं फ ॉगिंग कराई जाएगी। साथ ही शेल्टर होम का निरीक्षण करना होगा। जोन में आवश्यक वस्तुओं का निर्बाध आपूर्ति कराने के साथ जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएंगे।