फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four died in road accident

क्रशर संचालक के बेटे समेत चार की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
four died in road accident
शिवम राय का फाइल फोटो।
झांसी। ओरछा थाना क्षेत्र के जिजौरा गांव निवासी क्रशर संचालक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके अलावा जनपद में हुए अन्य सड़क हादसों में भी बाइक सवार समेत तीन लोगों की जान चली गई। रविवार को चारों शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। इस बीच मौके पर परिजन, नाते- रिश्तेदारों व शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ओरछा क्षेत्र के जिजौरा गांव निवासी क्रशर संचालक मलखान राय के राम व शिवम दो पुत्र हैं। राम सदर बाजार में एक होटल का संचालन करता है, जबकि शिवम (22) इंदौर में पढ़ाई करता था। उनका एक घर चित्रा चौराह के पास एक होटल के पीछे व दूसरा भगवंतपुरा के पास मून सिटी के पास बना है। आमतौर पर वह परिवार के साथ चित्रा चौराहा के पास रहते है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण वह कुछ महीनों से मून सिटी के पास रहने लगे। कोरोना के कारण शिवम इंदौर से झांसी आ गया था। शनिवार की रात वह अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह कार से घर लौट रहा था, तभी मून सिटी के पास तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। बस कार पर चढ़ती चली गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। शिवम कार में ही दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बस में बैठी सवारियां, चालक व सहचालक मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। तब तक शिवम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इधर, शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दासना गांव निवासी भगवान सिंह (43) पुत्र हरदयाल पीडब्लूडी कार्यालय मोंठ में कार्यरत थे। वे शनिवार को बम्हरौली में रहने वाले अशोक कुशवाहा के साथ मोटर साइकिल से झांसी वेतन निकालने आए थे। गांव लौटते समय चिरगांव क्षेत्र के पास हाइवे पर उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जालौन के कोटरा गांव निवासी घनश्याम रजक (47) मोहल्ले में रहने वाले तेज सिंह के साथ शनिवार को मेडिकल कॉलेज आए थे। वे मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने समधी को देखने आए थे। जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी चिरगांव क्षेत्र के गुलारा के पास उनको दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। इसी तरह रविवार की सुबह बरुआसागर के कंपनी बाग के पास रहने वाले रामकुमार कुशवाहा (24) जतारा जा रहे थे। सकरार के निकट उनको दूसरे वाहन चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed