{"_id":"5d347f5a8ebc3e6ca435e423","slug":"four-die-due-to-thunder-lightning-moth-news-jhs1440525173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज गिरने से चार मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज गिरने से चार मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाज गिरने से चार मजदूरों की मौत
मोंठ (झांसी)। रविवार को थाना मोंठ के दो अलग-अलग गांवों में गाज गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दस बुरी तरह झुलस गए। सभी मजदूर खेत में धान रोप रहे थे। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों के अलावा क्षेत्रीय विधायक ने घायलों को हाल जाना। मौके पर बुरी तरह से झुलसे दस मजदूरों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
कस्बे के कालिंद्री मोहल्ले के पीछे रेलवे लाइन के पास बृजेंद्र कुमार के खेत में तथा ग्राम बुढ़ावली में प्रदीप कुमार अहिरवार के खेत में स्थानीय एवं बाहर से आए मजदूरों द्वारा धान की रोपाई की जा रही थी। तभी शाम चार बजे अचानक तेज आवाज के साथ दोनों खेतों में गाज गिरी, जिसकी चपेट में 14 से अधिक मजदूर आ गए, इसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और दस मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
गाज गिरने की सूचना पर एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी तथा कोतवाल धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सरकारी एंबुलेंस मौके पर भेजकर खुद दोनों अधिकारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
झुलसे सभी चौदह मजदूरों को एंबुलेंस एवं कुछ ग्रामीण अपने ट्रैक्टरों से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान ओमकार पुत्र जीवनलाल निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी (35), महेंद्र पुत्र विश्राम सिंह निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी (19), संजू पुत्री प्रदीप कुमार अहिरवार निवासी ग्राम बुढ़ावली थाना मोंठ (16) तथा सरोज पत्नी लालता कुशवाहा निवासी बड़ापुरा कस्बा मोंठ (35) को मृत घोषित कर दिया। मोंठ कोतवाल धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
इसके अलावा घायलों में सरोज यादव पत्नी हरेराम निवासी बिहरौना थाना बहरी जिला दरभंगा बिहार (32), राजकुमारी पत्नी बाबूलाल कुशवाहा निवासी अखाड़ापुरा मोंठ झांसी (35), रामप्रताप पुत्र पूरन लाल निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी (24), रामसागर पुत्र वनमाली निवासी लक्ष्मीपुर थाना मैलानी जिला लखीमपुर खीरी (35), जयदेवी पत्नी स्व. काशीराम वंशकार निवासी बुढ़ावली थाना मोंठ (35), चंद्रकुमारी पत्नी प्रदीप कुमार अहिरवार निवासी ग्राम बुढ़ावली (33), रिंकी पुत्री राजेंद्र निवासी ग्राम बुढ़ावली थाना मोंठ (17), रामनरेश पुत्र मदनमोहन निवासी ग्राम भरोसा (32), राजू पुत्र भरतलाल निवासी ग्राम बुढ़ावली (25), गुड्डी पत्नी कृष्णकुमार निवासी मुहल्ला अखाड़ापुरा मोंठ (35) को झुलसी हालत में झांसी भेजा गया। घटना की सूचना पर भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा व सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाना।
मृतकों व घायलों को दिलाई जाएगी मदद
गरौठा भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जानकार पत्रकारों को बताया कि प्राकृतिक आपदा में शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा धनराशि तुरंत मृतकों के परिजनों को दिलाई जाएगी। घायलों को भी आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। विधायक ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी। वहीं एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये एवं घायलों को उपचार के लिए हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।