फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four corona positives including three girls were found, school closed

तीन छात्राएं समेत चार कोरोना पॉजिटिव मिले, स्कूल बंद

Fri, 24 Dec 2021 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Four corona positives including three girls were found, school closed
झांसी। महानगर में कोरोना का हमला तेज हो गया है। जेल के बाद अब स्कूल में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। सीपरी बाजार के सनातन कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। एक सप्ताह के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एक डॉक्टर की पत्नी भी वायरस की चपेट में आ गई हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम फोकल सैंपलिंग के तहत जेल, स्कूलों, बस स्टैंड समेत भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना की जांच कर रही है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को टीम सीपरी बाजार के एक स्कूल में पहुंची थी। वहां शिविर लगाकर जांच की गई तो तीन छात्राएं कोरोना पॉजिटिव निकल आईं। तीनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्कूल को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम स्कूल को सैनिटाइज करेगी। इसके अलावा एक डॉक्टर की पत्नी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। वह बरेली में शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थीं, वहां उनकी जांच हुई तो कोविड पॉजिटिव मिल गईं। बृहस्पतिवार की देर रात तक वह अपने परिवार के साथ झांसी लौट सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक झांसी आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed