फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four bank workers trapped in the scam of crores in the Central Bank

Central Bank of India: सेंट्रल बैंक में हुए करोड़ों के घपले में फंसे चार बैंककर्मी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Aug 2022 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

चिरगांव शाखा में पिछले साल बैंककर्मियों ने मिलीभगत करके निष्क्रिय खातों की रकम निकालकर अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। यह पूरी रकम शेयर मार्केट में झोंक दी गई। इस खेल का भंडाफोड़ इसी शाखा में तैनात एक बैंककर्मी ने कर दिया। शिकायत मिलने के बाद बैंक मुख्यालय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई।

विज्ञापन
Four bank workers trapped in the scam of crores in the Central Bank
Central Bank of India - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चिरगांव शाखा में उजागर हुए करोड़ों के घपले की जांच में चार बैंककर्मियों की संलिप्तता उजागर हुई है। बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट में भी घपले की पुष्टि हुई है। बैंक ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में चिरगांव थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिरगांव शाखा में पिछले साल बैंककर्मियों ने मिलीभगत करके निष्क्रिय खातों की रकम निकालकर अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। यह पूरी रकम शेयर मार्केट में झोंक दी गई। इस खेल का भंडाफोड़ इसी शाखा में तैनात एक बैंककर्मी ने कर दिया। शिकायत मिलने के बाद बैंक मुख्यालय ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई।
विज्ञापन


जांच कमेटी ने प्रारंभिक जांच में करीब दो करोड़ रुपये के घपले की पुष्टि की है। हालांकि जांच में शामिल बैंक अफसरों का कहना है कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक यह रकम बढ़ सकती है। करोड़ों रुपये का घपला उजागर होने के बाद से बैंक प्रबंधन में हड़कंप है। उधर, बैंक प्रबंधन ने चार बैंक कर्मचारियों के खिलाफ चिरगांव थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चौदह लाख रुपये की रिकवरी कराई जा चुकी। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। तहरीर चिरगांव थाने में दी गई है।
संदीपन दास गुप्ता, रीजनल मैनेजर

बैंक की ओर से धोखाधड़ी के आरोप में तहरीर मिली है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
प्रज्ञा पाठक, डिप्टी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed