{"_id":"6af8c1a7b44e3bc418033929","slug":"demand-to-upgrade-erach-phc-to-a-chc-jhansi-news-c-317-1-eri1001-102035-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एरच पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एरच पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। क्षेत्र के लोग लगातार दस वर्षों से एरच के प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उन्नत करने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने शासन से स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा देने और सुविधाएं बढ़ाने की अपील की है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण एरच में मरीजों को कम सुविधाएं मिलती हैं। इससे लगभग दो दर्जन गांवों के मरीज, जैसे लभेरा, गोती और कठर्री, बेहतर उपचार के लिए बामौर या मोंठ के सीएचसी जाने को विवश हैं। तीन वर्ष पहले शासन द्वारा मांगी गई रिपोर्ट भी आंकड़ों सहित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन यह महत्वपूर्ण मांग अभी भी अधर में है। एरच की आबादी और भौगोलिक स्थिति भी इसके उन्नयन के पक्ष में है। यह क्षेत्र डिफेंस कॉरिडोर के विस्तार क्षेत्र में भी आता है, जिसके लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आवश्यक हैं।
स्वास्थ्य केंद्र के सीएचसी में बदलने से चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी और पलंगों की संख्या में वृद्धि होगी। जांच और एक्सरे सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। एक नई इमारत मिलेगी जहां मरीजों को चौबीस घंटे सेवा मिल सकेगी। इससे क्षेत्र के मरीजों को छोटी बीमारियों के लिए अन्य शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। समाजसेवी रामकुमार पांचाल रामू, पूर्व सभासद अभिलाष राना, जितेंद्र चौधरी, समाजसेवी रविंद्र केवट ने एरच में सीएचसी को जरूरी बताया।