फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   found vip number 23 thousend

23 हजार में नीलाम होगा 9999 नंबर

Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
found vip number 23 thousend
sim card news - फोटो : sim card news
 गाड़ी के वीआईपी नंबरों को लेकर लोगोें में खासी दीवानगी है। यह परिवहन विभाग में देखने को मिला। परिवहन विभाग की वेबसाइट पर झांसी से 9999 नंबर पर चार लोगों ने नीलामी लगाई, जिसकी कीमत 23 हजार रुपये तक पहुंच गई। बुधवार को इस पर अंतिम फैसला होगा, जहां इसकी कीमत बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

अपने वाहन के लिए वीआईपी नंबर लेना लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा। परिवहन विभाग ने वीआईपी नंबरों की पहले आओ, पहले पाओ की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए अब नंबर की बुकिंग के बाद नीलामी की प्रक्रिया को लागू कर दिया है। अब यदि नई गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर चाहिए तो परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पसंदीदा नंबर की बोली लगानी होगी। यदि बोली सबसे अधिक रही तो नंबर मिल सकेगा। नंबर बुक करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां ऑनलाइन बुकिंग ऑफ इंपोरटेंट/अट्रेक्टिव रजिस्ट्रेशन नंबर पर जाकर क्लिक करना होगा। जो पेज खुलेगा, उसमें बुकिंग आफ फैंसी नंबर फॉॅर झांसी आरटीओ पर क्लिक करना होगा। झांसी में भी वीआईपी नंबर लेने वालों की होड़ शुरू हो गई है। दो दिन पहले महानगर के चार लोगों ने 9999 नंबर की ऑनलाइन बोली लगाई है, जो 23 हजार रुपये तक पहुंच गई है। बताया गया है कि ऑनलाइन नंबरों की नीलामी में शामिल होने वाले आवेदक को अपने पसंद के नंबर के लिए श्रेणी के अनुसार तय फीस का एक तिहाई शुल्क जमा करना होगा। जैसे कोई आवेदक 7500 वाले नंबरों की श्रेणी में बोली लगाना चाहता है, तो उसे 2500 रुपये एडवांस जमा करने होंगे। नंबर मिलने पर बाकी राशि देनी होगी। विभाग ने वीआईपी व फैंसी नंबरों को चार श्रेणियों में बांटा है। चारों श्रेणियों के नंबरों के रेट पहले से तय हैं। नंबरों की सीरीज तीन हजार, छह हजार, साढ़े सात हजार व 15 हजार रुपये की हैं।
विज्ञापन


यह हैं वीआईपी नंबर
15 हजार रुपये वाले नंबर: 786, 900, 999, 1000, 1100, 2000, 2222, 3000, 3300, 3333, 4000, 4400, 4444, 5000, 5500, 5555, 6000, 6600 आदि।

साढ़े सात हजार वाले नंबर : 90, 99, 100, 200, 300, 500, 600, 700, 800, 1001, 1200, 1300, 1400, 1500, 1600, 1700, 1800, 1900, 2002 आदि।

छह हजार रुपये वाले नंबर : 11, 22, 33, 44, 55, 77, 88, 111, 222, 333, 444, 555, 666, 777, 888, 1122, 1133, 1144, 1155 आदि

तीन हजार रुपये वाले नंबर : 18, 20, 27, 30, 36, 40, 45, 50, 54, 60, 63, 70, 72, 80, 81, 101, 202, 303, 404, 505, 606, 707 आदि

एक नजर
- विभागीय वेबसाइट पर होगी नंबर की बुकिंग
- चार दिन रजिस्ट्रेशन फिर तीन दिन होगी बोली
- रजिस्ट्रेशन के समय देने होगी एक तिहाई राशि
- कम से कम तीन बोली लगाने वाले आवेदक जरूरी
- लगाई जाने वाली बोलियां 500 के गुणांक में होंगी
- नीलामी के अंतिम तीसरे दिन शाम 6 बजे तक लगेगी बोली
- विभाग के पोर्टल पर दिखेगा बोली लगाने वाले का नाम

ऑनलाइन आवेदन के बाद ही वीआईपी नंबर मिल सकेगा। जिस व्यक्ति को नंबर चाहिए, वह पहले नंबर हासिल कर लें, क्योंकि वाहन लेने के बाद ऑनलाइन नंबर बुकिंग के लिए सात दिन का समय मिलता है। उसके बाद जो नंबर विभाग आवंटित करेगा, वही स्वीकार करना होगा। - ओपी सिंह, आरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed