{"_id":"60d987018ebc3e9eb1286c6b","slug":"former-parshad-and-her-husband-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पूर्व पार्षद और उनके पति को डंपर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पूर्व पार्षद और उनके पति को डंपर ने कुचला, मौत
Mon, 28 Jun 2021 01:53 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में पूर्व पार्षद और उनके पति की मौत हो गई। पूर्व पार्षद गायत्री पाठक अपने पति हरिश्चंद्र पाठक के साथ बाइक पर सवार होकर एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं।
विज्ञापन
इसी दरम्यान उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। पूर्व पार्षद और उनके पति असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए, इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में पूर्व पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति ने मेडिकल कॉलेज लाए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से मऊरानीपुर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन