{"_id":"61c6277e153e1a503027a9c9","slug":"former-mla-kp-rajput-joins-bjp-jhansi-news-jhs21168151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक केपी राजपूत ने थामा भाजपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक केपी राजपूत ने थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बसपा से निष्कासित पूर्व विधायक केपी राजपूत ने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीतियों से संतुष्ट होकर वो भाजपा में आए हैं। योगी सरकार ने प्रदेश में गुंडाराज खत्म कर दिया है।
बहुजन समाज पार्टी ने 20 दिसंबर को पूर्व विधायक केपी राजपूत को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ठीक चार दिन बाद पूर्व विधायक भाजपाई हो गए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सबसे बड़ा काम सपा के गुंडाराज को खत्म करके किया है। प्रदेश की जनता सपाइयों के उत्पीड़न से परेशान थी। लोगों की जमीनों, किसानों के खेतों पर बेधड़क कब्जे होते थे। वो दिन झांसी और प्रदेश की जनता भूली नहीं है। आरोप लगाया कि बसपा चंद लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गई है। वह 30 साल से अनुशासन में रहकर पार्टी की सेवा कर रहे थे। मगर झूठे आरोप लगाकर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। इससे बीएसपी का कार्यकर्ता भी खुश नहीं है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद रहे।
2012 में बने थे विधायक
बसपा से केपी राजपूत 2012 में बबीना विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इससे पहले वो बसपा में बूथ स्तर से लेकर तमाम बड़े पदों पर रह चुके हैं। वह सेक्टर, जिला प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, लोकसभा प्रभारी, मंडल में प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बबीना विधानसभा में उनकी अच्छी पकड़ है।